1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्‍ली में स्कूल बस पलटी, 20 से ज्‍यादा बच्‍चे घायल

दिल्‍ली में स्कूल बस पलटी, 20 से ज्‍यादा बच्‍चे घायल

नई दिल्ली: सुबह छात्रों को स्‍कूल लेकर जा रही एक स्‍कूल बस कश्‍मीरी गेट के पास पलट गई, जिसमें तक़रीबन बीस बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को पास के ही ट्रामा सेंटर और अरुणा

दिल्‍ली में स्कूल बस...- India TV Hindi
दिल्‍ली में स्कूल बस पलटी, 20 से ज्‍यादा बच्‍चे घायल

नई दिल्ली: सुबह छात्रों को स्‍कूल लेकर जा रही एक स्‍कूल बस कश्‍मीरी गेट के पास पलट गई, जिसमें तक़रीबन बीस बच्चे घायल हो गए।

घायल बच्चों को पास के ही ट्रामा सेंटर और अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां बच्चों का इलाज चल रहा है।

घटना उस समय हुई जब ये स्कूल बस बच्चों को शहादरा से लेकर तीस हज़ारी की ओर जा रही थी तभी कश्मीरी गेट ISBT पर राहगीरों को बचाने की कोशिश में बस के ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया जिससे बस पलट गयी।

बस राजपुरा रोड स्थित रुक्मणी देवी और विक्टोरिया पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस और कैट्स की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी और बच्चों को पास के अस्पतालों में इलाज के लिए ले गयी।

फिलहाल हादसे का असल कारण क्या है पुलिस इस बात की जांच में जुट गयी है।

Latest India News