1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किशोरी को रास नहीं आया बूढ़ा पति, टूटी वायरल जोड़ी

किशोरी को रास नहीं आया बूढ़ा पति, टूटी वायरल जोड़ी

नई दिल्ली: जनवरी 2015 में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रहने वाले 58 वर्ष के सतीश आप्टे ने 20 वर्ष की लिसा से शादी रचाई थी। लेकिन 6 माह में ही लिसा उसे छोड़कर भाग

छूटा बुढ़ापे का प्यार,...- India TV Hindi
छूटा बुढ़ापे का प्यार, जुदा हुए अनोखे पति-पत्नी

नई दिल्ली: जनवरी 2015 में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रहने वाले 58 वर्ष के सतीश आप्टे ने 20 वर्ष की लिसा से शादी रचाई थी। लेकिन 6 माह में ही लिसा उसे छोड़कर भाग गई।

इस मामले की हाल ही में सतीश ने मुंबई के नौपाडा पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट दर्ज कराई है।

लिसा 30 जून को मायके जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से वो घर नहीं लौटी। सतीश ने लिसा के मायके में संपर्क किया, लेकिन वहां कोई भी नहीं मिला।

इसके बाद सतीश ने नौपाडा पुलिस स्टेशन में शिकायत लिखाई। सतीश ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच शादी के बाद से झगड़े हो रहे थे। लिसा ने कई बार घर छोड़कर जाने के बारे में भी कहा था।

मालूम हो कि लिसा खुद को मुंबई के उद्योगपति कापडिया की नातिन बताती थी। सतीश ने उन्हें किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा दिलवाया था। इसी के बाद उनके बीच प्यार हुआ और जनवरी को दोनों ने शादी की।

1 जनवरी को सोशल मीडिया पर नए साल की बधाइयों के अलावा अगर कुछ वायरल हुआ तो वह इन दोनों की शादी के बाद सेल्फी लेते हुए तस्वीर ही थी।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें और देखें अनोखे पति-पत्नी की तस्वीरें.............

Latest India News