1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत पोलियों मुक्त नहीं यूपी में मिले 200 से ज्यादा मामले!

भारत पोलियों मुक्त नहीं यूपी में मिले 200 से ज्यादा मामले!

नई दिल्ली: यूपी के बरेली जिलों में पोलियों जैसे लक्षण वाले 200 से ज्यादा मामले मिलने से राज्य के स्वास्थय विभाग में हडकंप मच गया है। डॉक्टरों की एक टीम को प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य

भारत पोलियों मुक्त...- India TV Hindi
भारत पोलियों मुक्त नहीं यूपी में मिले 200 से ज्यादा मामले!

नई दिल्ली: यूपी के बरेली जिलों में पोलियों जैसे लक्षण वाले 200 से ज्यादा मामले मिलने से राज्य के स्वास्थय विभाग में हडकंप मच गया है। डॉक्टरों की एक टीम को प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच के दौरान ये मामले मिले है।

इन मामलों में 5-15 साल की उम्र के बच्चों में पैरालिसिस और हाथ-पांव की मांसपेशियों के कमजोर होने की शिकायत है। WHO  के अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। 208 बच्चों के सैंपल मुंबई की लैब में भेजे भी जा चुके है।

चीफ मेडिकल ऑफिसर विजय यादव का कहना है कि पूरे बरेली में स्वास्थय के लिहाज से मेडिकल टीम तैनात है, जो ऐसे मामलों पर नजर रखे है। उन्होंने यह भी कहा कि हाथ-पैर कमजोर होने का मतलब यह नहीं है कि सभी बच्चे पोलियो से पीड़ित हैं।

अभी फिलहाल रिपोर्ट आने का इंतजार है उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Latest India News