1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुड़गांव में बंदूक की नोक पर सात लोगों ने किया बलात्कार

गुड़गांव में बंदूक की नोक पर सात लोगों ने किया बलात्कार

नई दिल्ली: साईबर सिटी गुड़गांव में एक 21 साल की युवती के साथ बंदूक की नौंक पर गैंग रेप का मामला सामने आया है। गुड़गांव के सुशांतलोक थाना इलाके में आने वाले डीएलएफ फेस 4

गुड़गांव: 21 वर्षीय...- India TV Hindi
गुड़गांव: 21 वर्षीय युवती से सात लोगों ने किया गैंग रेप

नई दिल्ली: साईबर सिटी गुड़गांव में एक 21 साल की युवती के साथ बंदूक की नौंक पर गैंग रेप का मामला सामने आया है। गुड़गांव के सुशांतलोक थाना इलाके में आने वाले डीएलएफ फेस 4 में एक गेस्ट हाउस में सात लोगों ने युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। युवती की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता कोलकाता की रहने वाली है।

वारदात को सुशांत लोक इलाके के मकान नंबर 1006 में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि कपिल नाम के व्यक्ति उसे मिलने के लिए बुलाया और अपने एक दोस्त के गेस्ट हाउस पर जबरदस्ती बंदूक से ढरा उसका बलात्कार किया फिर बारी-बारी उसके 6 अन्य दोस्तों ने भी उसका  बलात्कार और मारपीट की। युवती का कहना है कि जब उसने विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बलात्कार के बाद सभी आरोपी युवती को रोड़ पर छोड़कर फरार हो गए। युवती वेस्ट बंगाल की रहने वाली है।

अपने साथ हुई इस वारदात से युवती इतनी सदमें में आ गई कि उसे ये समझने में एक दिन का समय लगा कि उसके साथ बलात्कार जैसा घिनौना अपराध हुआ है। अगले दिन युवती ने इस वारदात की आप बीति पुलिस स्टेशन में आकर सुनाई जिसके बाद पुलिस ने एक युवक कपिल यादव के नाम से और 6 अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Latest India News