1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों में भारत की रैंकिंग 22वीं, जर्मनी टॉप पर

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों में भारत की रैंकिंग 22वीं, जर्मनी टॉप पर

नई दिल्ली: US News & World Report के सर्वे के अनुसार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों की सूची में भारत की रैंकिंग 22वीं है। इस सूची में जर्मनी को पहला स्थान दिया गया है, उसके बाद

Germany topped the list of best countries of the world- India TV Hindi
Germany topped the list of best countries of the world

नई दिल्ली: US News & World Report के सर्वे के अनुसार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों की सूची में भारत की रैंकिंग 22वीं है।  इस सूची में जर्मनी को पहला स्थान दिया गया है, उसके बाद कनाडा दूसरे नंबर पर फिर ऑस्ट्रेलिया और फिर जापान है।

फ्रांस को आठवीं रैंकिंग दी गई है, नीदरलैंड्स को नौवीं और डेनमार्क को दसवीं रैकिंग दी गई है। न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रिया और इटली को क्रमश: 11वां, 12वां और 13 स्थान इस सूची में मिला है। इस सूची में पहले 15 में स्थान पाने वाला एशिया का एकमात्र देश सिंगापुर है, जिसे 15वां स्थान मिला है। सूची में 16 स्थान स्पेन को, जबकि 17वां स्थान चीन को दिया गया है। साउथ कोरिया, ब्राज़ील औऱ थाईलैंड क्रमश: 19वें, 20वें और 21वें स्थान पर आए हैं।

US News & World Report के अनुसार इस देशों पर सर्वे को करने के लिए 65 गुणों की पहचान की गई थी। हर देश के गुणों का ज़िक्र सर्वे में किया गया था और इस सर्वे में दुनिया भर से 16,000 से भी ज़्यादा लोगों ने भाग लिया था। सर्वे में भाग लेने वाले लोगों के जवाबों के अनुसार हर देश को इन 65 देशेय गुणों के आधार पर स्कोर दिए गए थे।

सर्वश्रेष्ठ देश की रैंकिंग का फैसला करने के लिए इन देशीय गुणों को भी इस तरह नौ सब-रैंकिंग में विभाजित किया गया था: साहसिक कार्य, नागरिकता, सांस्कृतिक प्रभाव, उद्यमिता, विरासत, व्यापार के लिए खुलापन, शक्ति और जीवनस्तर। चार क्षेत्रों (अमेरिका, एशिया, यूरोप, मिडल ईस्ट और अफ्रीका) के 36 देशों के करीब कुल 16,248 लोगों ने इस सर्वे में भाग लिया था। इनमें से 4,513 डिसिज़न-मेकर्स थे।

Latest India News