1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 24 वर्षीय फिल्मकार ने लघु फिल्म और वृत्तचित्र के साथ बनाया गिनीज रिकार्ड

24 वर्षीय फिल्मकार ने लघु फिल्म और वृत्तचित्र के साथ बनाया गिनीज रिकार्ड

नई दिल्ली: अपनी लघु फिल्म और वृत्तचित्र के जरिए आंध्र प्रदेश के हिंदपुर में रहने वाले 24 वर्षीय राजेन्द्र विनोद ने इस साल गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में अपनी जगह बना ली है। उन्हें

24 वर्षीय फिल्मकार ने...- India TV Hindi
24 वर्षीय फिल्मकार ने बनाया गिनीज रिकार्ड

नई दिल्ली: अपनी लघु फिल्म और वृत्तचित्र के जरिए आंध्र प्रदेश के हिंदपुर में रहने वाले 24 वर्षीय राजेन्द्र विनोद ने इस साल गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में अपनी जगह बना ली है। उन्हें गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स द्वारा दो पुरस्कार दिए गए हैं।

विनोद को गिनीज की तरफ से दो ऑफिशियली अमेजिंग प्रमाणपत्र दिए गए हैं। लघु फिल्म चेंज को सबसे ज्यादा भाषाओं में अनुवाद करने और लघु वृत्तचित्र लेपाक्षी को सबसे ज्यादा 11 भाषाओं में डब करने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है।
 

चेंज और लेपाक्षी दोनों का निर्देशन विनोद ने किया है। दोनों ही फिल्में 28 फरवरी 2014 को भारत में रिलीज हुई थी।  सात लघु फिल्में और एक वृत्तचित्र समेत नौ फिल्में बना चुके विनोद का कहना है उन्हें इस दौरान कई आर्थिक कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा था।

Latest India News