1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जयपुर: यात्री बस में करंट फैलने से 25 की मौत

जयपुर: यात्री बस में करंट फैलने से 25 की मौत

नई दिल्ली : जयपुर में टोंक क्षेत्र के मालपूरा के सांच गांव में यात्री बस में करंट लगने से 25 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मालपूर के सांच गांव

जयपुर: यात्री बस में...- India TV Hindi
जयपुर: यात्री बस में करंट फैलने से 25 की मौत

नई दिल्ली : जयपुर में टोंक क्षेत्र के मालपूरा के सांच गांव में यात्री बस में करंट लगने से 25 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मालपूर के सांच गांव में यह बस हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई जिसके बाद बस में सवार 25 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। 
यह दर्दनाक हादसा प्रशासन के उपर बड़ा सवालियां निशान खडा कर रहा है। जयपुर में बिजली विभाग द्वारा तारों को ठीक ना किए जाने के कारण अकसर हादसे होते रहे है।

बारातियों से भरी थी बस..

  • बस में 40-45 लोग सवार थे।
  • बस पूर्व सरपंच रामधन गुर्जर के यहां जा रही थी।
  • 18 की मौके पर ही मौत जबकि 7 ने इलाज के दौरान दम तोड़।

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा !

हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। सीएमओ द्वारा आदेश के बाद कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी को भी मौके पर पहुचने के निर्देश दिए गए है।

इस घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है। बिजली विभाग को कई बार ढीले तारों की सूचना दी गई थी। समय रहते बिजली विभाग तारों की उंचाई सही कर देता तो दुर्घटना को टाला जा सकता था।

Latest India News