तमिलनाडु के नागापट्टिनम और करुर जिले में 250 दलित परिवारों ने इस्लाम कबूल करने की धमकी दी है...इन परिवारों का आरोप है इन्हें मंदिर में घुसने नहीं दिया गया।.यहां के पजंगालिमेडू गांव के छह दलितों ने इस्लाम कबूल भी कर लिया है..पजंगालिमेडू और नागपल्ली गांव के दलित परिवारों का कहना है कि अब वे धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाने की सोच रहे हैं।
पजंगालिमेडू गांव के 180 दलित परिवार हर साल मंदिर में होने वाले पांच दिवसीय समारोह में एक दिन का अनुष्ठान करना चाहते हैं लेकिन सवर्ण हिंदू उन्हें इजाजत नहीं दे रहे। दलितों की इस नाराजगी की वजह से एक मुस्लिम संगठन ने इनके बीच कुरान की कापियां बांटी है जबकि ईसाई मिशनरी भी इनके संपर्क में हैं।
Latest India News