कोच्चि: एक पिता अपनी बेटी की शादी में कितना खर्च सकता है। आप यह कहेंगे कि व्यक्ति अपनी हैसियत के हिसाब से खर्च करता है, लेकिन हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताएंगे जिसमें एक अमीर पिता ने अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए बेपनाह पैसा खर्चा किया। पिछले हफ्ते केरल में ऐसी ही एक शानदार पार्टी हुई।
केरल में बी रवि पिल्लई की बेटी आरथी पिल्लई और कोच्चि के रहने वाले आदित्य विष्णु की 26 नवम्बर को कोल्लम में शादी हुई। बी रवि पिल्लई आर पी ग्रुप्स के चैयरमेन और मेनेजिंग डाइरेक्टर होने के साथ-साथ केरल के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी को शानदार बनाने के लिए 55 करोड़ का खर्चा किया। इस विवाह समारोह को बॉलीवुड में रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म बाहुबली के प्रोडक्शन डिजाइनर द्वारा डिजाइन किया गया था।
एक हफ्ते तक चलने वाले इस विवाह समारोह में 30,000 मेहमान आए थे। इस विवाह का पंडाल 350,000 स्क्वायर फीट का था। विवाह समारोह में मलयाली फिल्म की अभिनेत्रियों मंजू वॉरियर और शोभना ने डांस परफोमेंस दी और स्टेफेन देवासी ने म्यूजिकल शो किया। इस विवाह में शादी के खर्चों से अलग 10 करोड़ रुपए कैंसर रोगियों का मदद के लिए दिए गए। इस विवाह समारोह में सभी बड़े-बड़े नेताओं को, कंपनी के CEO’s को और फिल्म स्टार्स को निमंत्रण दिया गया था।
शादी का मंडप आठ एकड़ की जमीन पर बांधा गया था जिस पर 20 करोड़ का खर्चा आया। मंडप को 200 लोगों की प्रोफेशनल टीम ने सजाया था। इस समारोह को सजाने में जो डिजाइन इस्तेमाल किए गए थे वह बिल्कुल नए थे। बाहुबली का सेट 5 एकड़ में बनाया गया था, लेकिन इस विवाह का सेट 40,000 स्क्वायर फीट तक फैला था जो कि 8 एकड़ तक था।
इस आलीशान विवाह समारोह में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और बहरीन की रॉयल परिवार ने भी शिरकत की। इस विवाह में 250 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था और 350 निजी सुरक्षा कर्मियों को भी रखा गया था।
Latest India News