1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. MP: शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री आवास में हैं 28 गायें

MP: शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री आवास में हैं 28 गायें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गौ-पालन और गौ-संरक्षण की पैरवी करते हुए यहां शुक्रवार को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री आवास में 28 गायें हैं।

Shivraj Singh Chauhan- India TV Hindi
Shivraj Singh Chauhan

उज्जैन: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गौ-पालन और गौ-संरक्षण की पैरवी करते हुए यहां शुक्रवार को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री आवास में 28 गायें हैं। उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ के दौरान, निनौरा में आयोजित विचार महाकुंभ के दूसरे दिन कृषि और कुटीर पर हो रहे मंथन में मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि राज्य सरकार गौ-संरक्षण और पालन को प्रोत्साहित कर रही है।

पहले मुख्यमंत्री आवास में सिर्फ दो गायें हुआ करती थीं, जो अब बढ़कर 28 हो गई हैं। चौहान ने बताया कि राज्य में देसी नस्ल की गाय के पालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए गोपाल पुरस्कार योजना शुरू की गई है।

इस योजना के तहत गौ-पालकों को पुरस्कृत किया जाता है। कृषि और कुटीर पर हुए मंथन में योगगुरु बाबा रामदेव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भैयाजी जोशी और पर्यावरणविद् वंदना शिवा ने भी विचार व्यक्त किए।

Latest India News