1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तकनीकी खराबी के चलते सउदिया एयरलाइंस के 289 यात्री हैदराबाद में फंसे

तकनीकी खराबी के चलते सउदिया एयरलाइंस के 289 यात्री हैदराबाद में फंसे

उड़ान भरते समय आई तकनीकी खराबी के चलते सउदिया एयरलाइन्स के 289 यात्री कल से हैदराबाद में फंसे हैं।

Hyderabad Airport- India TV Hindi
Hyderabad Airport

हैदराबाद। उड़ान भरते समय आई तकनीकी खराबी के चलते सउदिया एयरलाइन्स के 289 यात्री कल से हैदराबाद में फंसे हैं। कल सुबह करीब 9 बजे राजीव गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सउदिया एयरलाइन्स की फ्लाइट SV 753 रियाद के लिए रवाना होना था, विमान टैक्सी वे से निकलकर रनवे पर पहुंच चुका था लेकिन टेक ऑफ से पहले ही रनवे से प्लेन वापस आ गया।

यात्रियों को बताया गया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है। यात्री कल शाम तक एअरपोर्ट पर ही इंतज़ार करते रहे। रात में उनको होटल भेज दिया गया। यात्रियों का कहना है कि होटल में एयरलाइन्स की तरफ से नाश्ता या खाना तो दूर बच्चों को दूध भी नहीं दिया जा रहा है। यात्री होटल में हैं और रियाद जाने का इंतज़ार कर रहे है। एयरलाइन्स के इस रवैये से लोगों में भारी गुस्सा है।

Latest India News