1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 3 भाईयों ने बचाई एक हजार यात्रियों की जान

3 भाईयों ने बचाई एक हजार यात्रियों की जान

नई दिल्ली: डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही 12423 राजधानी एक्सप्रेस मोकामा में दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। मोकामा स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म से निकल रही राजधानी एक्सप्रेस टूटी पटरी से गुजरने ही

3 भाईयों ने बचाई एक...- India TV Hindi
3 भाईयों ने बचाई एक हजार यात्रियों की जान

नई दिल्ली: डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही 12423 राजधानी एक्सप्रेस मोकामा में दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। मोकामा स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म से निकल रही राजधानी एक्सप्रेस टूटी पटरी से गुजरने ही वाली थी कि कुछ यात्रियों द्वारा शोर मचाए जाने पर  ट्रेन के चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगा दिया। हालांकि उस वक़्त ट्रेन की रफ्तार भी काफी कम थी।

राजधानी एक्सप्रेस करीब 45 मिनट तक मोकामा में खड़ी रही। बाद में ट्रेन को पीछे कर अप मेन लाइन से निकाला गया। हादसे के बाद रेलकर्मियों ने टूटे ट्रैक की मरम्मत की।

रेल सूत्रों के अनुसार लगभग एक फीट तक पटरी टूट गई थी। मिली जानकारी के अनुसार चार नंबर प्लेटफार्म से पटना दरभंगा कमला गंगा इंटरसिटी को निकाला गया था। इसके बाद अप लाइन में डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी को मोकामा में बिना रूके थ्रू निकलना था। अप मेन लाइन का प्वाईंट बन नहीं पा रहा था इसलिए राजधानी को कॉमन लूप लाइन वाले चार नंबर प्लेटफार्म से निकाला जा रहा था।

कॉमन लूप लाइन वाले चार नंबर प्लेटफार्म से ट्रेन को सिग्नल भी दे दिया गया था और ट्रेन पूर्वी केबिन को पार कर प्लेटफार्म पर आने ही वाली थी कि अचानक ही अथमलगोला के 3 भाइयों की नजर टूटी ट्रैक पर पड़ी और उन्होने शोर मचाना शुरू कर दिया। हाथों में टॉर्च लेकर तीनों भाई चिल्लाने लगे और चालक को टूटी पटरी की तरफ इशारा करने लगे। कम रफ्तार पर चल रही राजधानी के चालक ने खतरे को भांप कर ट्रेन को तत्काल रोक दिया। टूटी पटरी से दस फीट की दूरी पर ट्रेन रूक गई और कई यात्रियों की जान बच गई।

अथमलगोला के केदारचक के रहने वाले तीन भाइयों छोटन दास, मनीष दास और सबीर दास ने राजधानी एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाकर न सिर्फ बड़ा हादसा टाल दिया बल्कि दर्जनों रेल यात्रियों की जिंदगी भी बचा ली।

Latest India News