जमशेदपुर: शहर के साकची इलाके में छेड़खानी करने वालों से बचने के लिए 3 स्कूली छात्राएं चलती बस से कूद गयीं, जिससे एक घायल हो गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनूप टी मैथ्यू ने बताया कि एक ही स्कूल की तीनों छात्राएं घर जाने के लिए साकची में बस में सवार हुयी तभी लोगों ने छेड़खानी शुरू कर दी।
एसएसपी ने बताया कि लड़की ने बस ड्राइवर और कंडक्टर से शिकायत की और बस रोकने के लिए कहा लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गयी क्योंकि छेड़खानी करने वाले ड्राइवर के दोस्त थे।
मैथ्यू ने बताया कि इसके बाद लड़कियां चलती बस से कूद गयीं। इससे एक लड़की घायल हो गयी। घायल लड़की को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि छेड़खानी करने वाले दो लोगों और बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। बस को जब्त कर लिया गया है।
Latest India News