1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 8 स्कूली बच्चों के यौन शोषण के आरोप में 3 गिरफ्तार

8 स्कूली बच्चों के यौन शोषण के आरोप में 3 गिरफ्तार

बस चालक और क्लीनर ने एक महिला सहायक की मौजूदगी में कम से कम 8 बच्चों का कथित तौर पर यौन शोषण किया।

Sexual abuse- India TV Hindi
Sexual abuse

यवतमाल: यहां वानी में बस चालक और क्लीनर ने एक महिला सहायक की मौजूदगी में कम से कम 8 बच्चों का कथित तौर पर यौन शोषण किया। पुलिस ने कल बस चालक सुरेंद्र साव, क्लीनर किरण ब्रहमाणे और महिला सहायक को बच्चों के अभिभावकों द्वारा संयुक्त रूप से दायर की गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया। तीनों को अदालत के सामने पेश किया गया, जिन्हें अब कल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस उप निरीक्षक राखी गेदाम ने बताया, हमें अभिभावकों की संयुक्त शिकायत मिली थी जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि बच्चों का पिछले एक महीने से यौन शोषण किया जा रहा था।

आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के विरोध में आज कई राजनीतिक पार्टियां और सामाजिक संगठनों ने वानी में बंद का आयोजन किया था।

Latest India News