1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona Virus : लद्दाख के लेह और कारगिल से कोरोना वायरस के तीन नए संदिग्ध मिले

Corona Virus : लद्दाख के लेह और कारगिल से कोरोना वायरस के तीन नए संदिग्ध मिले

लद्दाख के कश्मीर सेक्रेटरी रिगजिन संफियाल ने बताया कि संघ शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं।

<p>Corona Virus</p>- India TV Hindi
Corona Virus

देश में कोरोना संदिग्धों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस बीच केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में प्रभावितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहां कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। इन मामलों के साथ राज्य में कोरोना प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। इसके साथ ही देश भर में भी कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 130 से अधिक हो गई है। इससे पहले आज नोएडा से भी दो नए संदिग्ध सामने आए हैं। इसके अलावा कर्नाटक में भी नए मामले सामने आए हैं। आज मुंबई में भी 64 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हुई है। यह भारत में कोरोना से होने वाली तीसरी मौत है। 

लद्दाख के कश्मीर सेक्रेटरी रिगजिन संफियाल ने बताया कि संघ शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसमें 2 मामले लेह से और 1 मामला कारगिल से मिला है। इसके साथ लद्दाख में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 6 हो गए हैं। इससे पहले भी लद्दाख में कोरोना वायरस से 3 लोग पीड़ित थे। इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार केरल के तीन मरीजों सहित कुल 13 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमित 125 लोगों के सम्पर्क में आए 52,000 से अधिक लोगों की पहचान हो चुकी है। वे किस-किससे तथा कहां मिले इसका पता लगाया जा रहा है और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित कर चुका है।  

Latest India News