1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मप्र: जन सुनवाई में 3 लोगों ने खाई चूहा मारने की दवा, अस्पताल में भर्ती

मप्र: जन सुनवाई में 3 लोगों ने खाई चूहा मारने की दवा, अस्पताल में भर्ती

इन्दौरः मध्यप्रदेश के देवास शहर में जन सुनवाई में पहुंचें तीन लोगों ने उनकी अर्जी पर सुनवाई नहीं होने की बात कहते हुए चूहा मारने की दवा खा ली। तीनों को तत्काल पुलिस जिला अस्पताल

poison- India TV Hindi
poison

इन्दौरः मध्यप्रदेश के देवास शहर में जन सुनवाई में पहुंचें तीन लोगों ने उनकी अर्जी पर सुनवाई नहीं होने की बात कहते हुए चूहा मारने की दवा खा ली। तीनों को तत्काल पुलिस जिला अस्पताल ले कर गई, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी राजू भदौरिया ने बताया कि प्रति मंगलवार को जिलाधीश कार्यालय में आम जनता की समस्याओं को लेकर जन सुनवाई होती है। इस सुनवाई में सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहते है। देवास के रहने ही रहने वाले भगवती प्रसाद वर्मा (40), लीलाधर गवली (42) और शुभम शर्मा (23) दोपहर करीब 1 बजे जन सुनवाई में पहुंचे।

यहां उन्होनें जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहा कि उनकी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है और तीनों ने अपने साथ लायी कागज़ की पुडिया में बंधी चूहामारने की दवाई खा ली। इस घटना से वहां अफर तफरी मच गई और तत्काल अधिकारियों ने पुलिस बुलाकर उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।

पुलिस ने बताया कि तीनों ही न्यू विजिलेंट नामक एक सिक्‍यूरिटी कम्पनी में ठेकेदारी पर काम करते है। इन लोगों की मांग थी कि इन्हें कम्पनी द्वारा जो पेमेंट किया जाता है वह शासन के नियमों के अनुसार नहीं है। शासकीय दर पर इनका भुगतान कराया जाए। तीनों ने पहले से अधिकारियों को आवेदन दिया हुआ था लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। तीनों की स्थित सामान्य है और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Latest India News