1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोर्ट ने जैश के 3 संदिग्धों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

कोर्ट ने जैश के 3 संदिग्धों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में हमले की कथित तौर पर योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए जैश-ए-मोहम्मद के तीन संदिग्ध सदस्यों को आज दिल्ली की एक अदालत ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत

arrest- India TV Hindi
arrest

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में हमले की कथित तौर पर योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए जैश-ए-मोहम्मद के तीन संदिग्ध सदस्यों को आज दिल्ली की एक अदालत ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रीतेश सिंह ने तीनों आरोपियों मोहम्मद साजिद, शाकिर और समीर को छह जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा। इससे पहले दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने दलील दी कि अब इन लोगों से हिरासत में रखकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है।

आरोपियों की पुलिस हिरासत की मियाद खत्म होने के बाद अदालत के समक्ष पेश किया गया था। इससे पहले अदालत ने आरोपियों की पुलिस हिरासत उस वक्त बढ़ाई थी जब पुलिस ने बताया था कि साजिश की तह तक जाने के लिए इनसे पूछताछ करने की जरूरत है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 10 और लोगों को हिरासत में लिया था, हालांकि पूछताछ के बाद इन लोगों को छोड़ दिया गया था। विशेष शाखा की कई टीमों ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की थी और संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।

Latest India News