1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हाफिज ब्रिगेड पर हमला, एनकाउंटर में लश्कर के 3 आतंकी ढेर

हाफिज ब्रिगेड पर हमला, एनकाउंटर में लश्कर के 3 आतंकी ढेर

श्रीनगर: कश्मीर के बांदीपुरा में हुए एनकांउटर में हाफिज सईद के तीन शार्गिद यानी लश्कर के 3 आतंकी ढेर हो गए। कश्मीर घाटी के बांदीपुर में एक घर में तीन आतंकी छिपे थे जिनका सुरक्षाबलों

bandipora- India TV Hindi
bandipora

श्रीनगर: कश्मीर के बांदीपुरा में हुए एनकांउटर में हाफिज सईद के तीन शार्गिद यानी लश्कर के 3 आतंकी ढेर हो गए। कश्मीर घाटी के बांदीपुर में एक घर में तीन आतंकी छिपे थे जिनका सुरक्षाबलों ने काम तमाम कर दिया।

ये घटना श्रीनगर के पास बांदीपुरा के हाज़िन में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के ज्वाइंट ऑपरेशन की हैं। सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि इस घर में तीन लश्कर आतंकी छिपे हैं। सुरक्षाबलों ने घर को घेरा तो फ़ायरिंग शुरु हो गई।

बम से उड़ाया घर

करीब 10 घंटे तक आतंकी इस घर में छिपकर सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसाते रहे। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक लश्कर आतंकी ढेर हो गया। लेकिन अभी दो और लश्कर आतंकी ज़िंदा थे वो इस घर से लगातार गोलियां बरसा रहे थे और सुरक्षाबल भी जवाब दे रहे थे लेकिन जब शाम ढलने का वक्त आया और एनकाउंटर के पूरे 10 घंटे हो गए तो सुरक्षाबलों ने उस घर को ही उड़ा दिया। सुरक्षाबलों के एक्शन से तीनों लश्कर आतंकी ढेर हो गए।

घर को उड़ाने के बाद सुरक्षाबलों ने प्रोटेक्टिव फ़ायरिंग की ताकि धमाके के बाद घर में छिपे आतंकी भागने की कोशिश में ढेर हो जाएं। और इस तरह बांदीपुर में घुसा आतंक खत्म हो गया।

देखिए बांदीपुर में एनकाउंटर का वीडियो-

Latest India News