बेंगलूरू: यहां के इंदिरानगर में 3 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके स्कूल में कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया गया।
कल स्कूल से लौटने के बाद लड़की ने दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसके माता-पिता को इस घटना के बारे में जानकारी हुयी और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि कल शाम बोवरिंग में लड़की का चिकित्सा परीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण कानून (POSCO) के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Latest India News