मुंबई: महाराष्ट्र ATS को मुबंई के 3 और लड़कों पर ISIS में शामिल होने का शक़ है। मुंबई के मालवाणी इलाके के रहने वाले लड़के पिछले 20 दिनों से अपने घर से गायब हैं। घर से गायब होने के बाद इन लड़कों के घरवालों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस का मानना है कि ये लड़के देश छोड़कर बाहर नहीं गए हैं और देश में ही कहीं रह रहे हैं। लापता युवक मोहसिन शेख़, अयाज़ सुल्तान और वाज़िद शेख़- तीनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं।
जांच में पता चला है कि एक युवक अक्टूबर महीने में और 2 युवक दिसंबर महीने में लापता हुए हैं।
इसके पहले भी मुंबई के कल्याण इलाके के चार लड़के इसी तरह से एक साथ गायब हुए थे। बाद में पता चला था कि ये लड़के ISIS में शामिल हो चुके हैं और देश छोड़कर इराक और सीरिया पहुंच चुके हैं। कल्याण से भागे इन लड़कों में से 1 अरीब मजीद बाद में IS के चंगूल से छूटकर वापस आ गया था। फिलहाल अरीब NIA की कस्टडी में है।
Latest India News