1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ : 10 पुलों, सड़कों के लिए 306 करोड़ रुपये मंजूर

छत्तीसगढ़ : 10 पुलों, सड़कों के लिए 306 करोड़ रुपये मंजूर

रायपुर: छत्तीसगढ़ में केंद्रीय सड़क निधि योजना के तहत चालू वर्ष 2015-16 में 10 महत्वपूर्ण कार्यो के लिए 305 करोड़ 56 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इनमें एक सड़क मार्ग, दो रेलवे ओवरब्रिज, दो

छत्तीसगढ़ : सड़क...- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ : सड़क योजनाओं के लिए 306 करोड़ रुपये मंजूर

रायपुर: छत्तीसगढ़ में केंद्रीय सड़क निधि योजना के तहत चालू वर्ष 2015-16 में 10 महत्वपूर्ण कार्यो के लिए 305 करोड़ 56 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इनमें एक सड़क मार्ग, दो रेलवे ओवरब्रिज, दो रेलवे अंडर ब्रिज, एक फ्लाई ओवर तथा पुल शामिल हैं।

लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि प्रदेश के यातायात दबाव वाले क्षेत्र में सुगम आवाजाही की व्यवस्था के लिए केंद्र शासन से चालू वर्ष 2015 में इन कार्यों की स्वीकृति मिली है। यह स्वीकृति केंद्रीय सड़क निधि योजना के अंतर्गत प्रदाय की गई है।

लोक निर्माण मंत्री मूणत ने बताया कि स्वीकृत दस महत्वपूर्ण कार्यों में राजधानी रायपुर के काशीराम नगर केनाल मार्ग एन.एच-6 पर फ्लाई ओव्हर निर्माण के लिए 46 करोड़ 35 लाख रुपये मंजूर की गई है।

इसी तरह चांबा-कोरबा-कटघोरा मार्ग के हसदेव नदी पर पुल निर्माण के लिए 29 करोड़ 77 लाख रुपये और राजनांदगांव-कवर्धा मार्ग में पुल निर्माण के लिए 13 करोड़ 70 लाख रुपये तथा राजनांदगांव अर्जुंदा-गुण्डरदेही मार्ग में पुल निर्माण के लिए 24 करोड़ 17 लाख रुपये स्वीकृत है।

उन्होंने बताया कि दुर्ग-धमधा-बेमेतरा मार्ग में पुल निर्माण के लिए 14 करोड़ 40 लाख रुपये, पिथौरा-बागबाहरा-कोमाखान-छुरा-गरियाबंद मार्ग में पुल निर्माण के लिए 18 करोड़ 15 लाख रुपये और 15.20 किलोमीटर लंबाई के गौरेला-करंगरा मार्ग के उन्नयन कार्य के लिए 34 करोड़ 36 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

इसी तरह बिलासपुर से कटनी रेलवे लाइन पर लोखंडी रेलवे क्रासिंग-बी के-6 के पास रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए 79 करोड़ दस लाख रुपये, गोगांव से गुढ़ियारी मार्ग में रेलवे अंडरपास ब्रिज और ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 35 करोड़ 40 लाख तथा रायपुर विखाखापट्टनम रेल लाइन पर डीआरएम ऑफिस के पास रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण के लिए दस करोड़ 18 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

Latest India News