1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 30 साल की उम्र तक आप सीख चुके होते हैं ये काम

30 साल की उम्र तक आप सीख चुके होते हैं ये काम

30 साल की उम्र हर किसी के जीवन में एक ऐसी उम्र होती है जब आपका जीवन एक दिशा की ओर बढ़ने को पूरी तरह से तैयार होता है।

man at 30s- India TV Hindi
man at 30s

नई दिल्ली: 30 साल की उम्र हर किसी के जीवन में एक ऐसी उम्र होती है जब आपका जीवन एक दिशा की ओर बढ़ने को पूरी तरह से तैयार होता है। साथ ही ये जीवन का वो दौर भी होता है जब आप अपने बचपन और जवानी के अनुभवों के आधार पर बहुत कुछ सीख चुके होते हैं। यानी कहने का मतलब यहा कि आपको इस उम्र तक पता चल चुका होता है कि आने वाले दिनों में आप पर कई सारी जिम्मेदारियां आने वाली हैं और आपको उनको बखूबी निभाना होगा। इसके लिए आपको योजना बनानी होती है, ताकि आपको उम्र के इस दौर में मुश्किलें न आएं।

उम्र का 40वां दशक आपकी पिछली उम्र के मुकाबले काफी अलग होता है। यानी आप इस दौर में पहले जैसी मस्ती नहीं कर सकते। लेट नाइट पार्टी, लेटलतीफी, ब्लाइंड डेट, गैरजिम्मेदाराना हरकतें और लापरवाही के दिन आपको भुलाने होते हैं। यानी इस उम्र तक आपमें काफी कुछ बदल चुका होता है। इसे एक अलग तरह का भय कहें या कुछ और हर कोई उम्र के तीसवें साल में अपने चेहरे पर एक गंभीर हाव-भाव ले ही आता है। आज हम अपनी खबर में आपको बताएंगे कि आखिर उम्र का 30वां साल हर किसी के जीवन में क्यों खास होता है।

आपके पास अनुभव आ चुका होता है-

घर में माता-पिता, स्कूल में शिक्षक और बाहरी दुनिया से आपके रिश्ते आपके ऐसे तमाम खट्टे-मीठे अनुभव दे चुके होते हैं कि आप यह सोचने लग जाते हैं कि आपने बीते कुछ सालों में कितनी मूर्खतापूर्ण बातें की हैं। यही अनुभव आपकी जीवन को एक नई दिशा देने में भरपूर मदद करता है। इस उम्र तक आते आते आप यह समझ चुके होते हैं कि आपको आगे क्या करना है, किस तरह की योजनाएं बनानी हैं, साथ ही आपकी भावी उम्मीदें भी आपको एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रखने पर मजबूर कर देती हैं।

अगली स्लाइड में जाने क्यों खास है उम्र का 30वां साल

Latest India News