1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भूकंप से देश में 34 की मौत, एनडीआरएफ टीम बिहार, यूपी भेजी गईं

भूकंप से देश में 34 की मौत, एनडीआरएफ टीम बिहार, यूपी भेजी गईं

नई दिल्ली: उत्तर और पूर्वी भारत में शनिवार को आए तूफ़ान में कम से कम 34 लोगों की जाने गई हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल था जहां 650 से ज़्यादा लोगों के मारे जाने की

भूकंप से देश में 34 की...- India TV Hindi
भूकंप से देश में 34 की मौत, एनडीआरएफ टीम बिहार, यूपी भेजी गईं

नई दिल्ली: उत्तर और पूर्वी भारत में शनिवार को आए तूफ़ान में कम से कम 34 लोगों की जाने गई हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल था जहां 650 से ज़्यादा लोगों के मारे जाने की ख़बर है।


केन्द्रीय गृह सचिव एलसी गोयल ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि “34 में से बिहार में 23, उत्तर प्रदेश में आठ और पश्चिम  बंगाल में तीन लोगों की मृत्यु हुई है।” भूकंप में इन राज्यों में एक सौ से ज़्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

गोयल ने बताया कि बचाव और राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ टीमें बिहार और उत्तर प्रदेश भेजी गई हैं।

गृह सचिव ने बताया कि एनडीआरएफ टीमों के साथ डॉक्टर्स और प्रशिक्षित कुत्ते भी हैं जो मलबे में दबे लोगों को ढूंढ़ने में मदद करते हैं।

गोयल के अनुसार बिहार सरकार ने एनडीआरएफ की मांग की थी और दरभंगा, सुपॉल, मोतीहारी और गोपालगंज एक एक दल भेजा गया है। एक दल यूपी के गोरखपुर भी भेजा गया है।
एनडीआरएफ के महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए दस बचाव दल नेपाल भेजे गए हैं।

मौसम विभाग के महानिदेशक लक्ष्मण सिंह राठौर के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में 14 आफ़्टरशॉक्स आए जो रिक्टर स्केल पर 5 थे।

राषट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने नियंत्रण कक्ष बनाया है जिससे इन नंबरों पर संपर्क किया जा  सकता है- 011-26701728, 011-26701729, मोबाईल +91 9868881801.

 

Latest India News