1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फैल रहा है जापानी इंसेफ्लाइटिस, ओडिशा में मरने वालों की संख्या 39 हुई

फैल रहा है जापानी इंसेफ्लाइटिस, ओडिशा में मरने वालों की संख्या 39 हुई

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में जापानी इंसेफ्लाइटिस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है जबकि राज्य सरकार ने टीकाकरण करने से इंकार कर दिया है।

39 die in odisha due to japanese encephalitis- India TV Hindi
39 die in odisha due to japanese encephalitis

भुवनेश्वर: ओडिशा के मलकानगिरी जिले में जापानी इंसेफ्लाइटिस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है जबकि राज्य सरकार ने टीकाकरण करने से इंकार कर दिया है। परिवार और स्वास्थ्य कल्याण विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि बीमारी के कारण अभी तक कम से कम 39 बच्चों की मौत हो चुकी है। इसमें बताया गया कि प्रभावित जिले में और चिकित्सकों को भेजा जा रहा है।

भले ही बीमारी महामारी प्रकृति की है और सभी बच्चों की मौत 30 दिनों के अंदर हुई है लेकिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अतनु एस. नायक ने कहा, केंद्र के निर्देश के मुताबिक अभी हम टीकाकरण नहीं कर सकते।

उसने स्पष्ट किया है कि प्रभावित और अप्रभावित इलाकों में अभी टीकाकरण शुरू नहीं किया जा सकता।

Latest India News