मुंबई: मुंबई में पालघर जिले के विरार के अरनाला बीच पर स्थित राजोड़ी इलाके में गुरुवार को पिकनिक मनाने गये 7 युवकों में से 4 युवक समुद्र की लहरों में बह गये। जबकि अन्य तीन युवकों को वहां मौजूद मछुआरों ने बचा लिया है। पुलिसकर्मी, मछुआरें एवं तटरक्षक की टीमे लापता युवकों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि पिकनिक पर आये सभी युवक नालासोपारा पश्चिम स्थित छेड़ा नगर के निवासी है।
गौरतलब हो कि गत 4जुलाई को इसी जगह जन्मदिन मनाने आये दो युवको की डूबने से मौत हुई थी। दोनों के शव तीन दिन बाद पुलिस ने बरामद किये थे।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर नालासोपारा पश्चिम स्थित छेड़ानगर के 7 युवक अरनाला स्थित राजोड़ी बीच पर पिकनिक मनाने गये थे। दोपहर 2 बजे के आसपास सभी युवक नहाने के लिए समुद्र में गये। उन्हें समुद्र की लहरों का अंदाजा नहीं लगा। जिसमे सन्नी अरुण पालव (15) रोहन जाधव (16) सुजीत विश्वकर्मा (15) व् चेतन (16) समुद्र की लहरों बहने लगे पलक झपकते ही चारो पानी में लापता हो गये वहीं स्थानीय गांववालों एवं मछुआरों ने उनके तीन साथियो सचिन रवि मलेकर (16) अंकित उत्तम शर्मा (18) नामा विनोद मिश्रा (18) को बचा लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अरनाला पुलिस के पुलिस निरीक्षक के डी कोल्हे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर लापता शवों की तलाश में जुट गए है। पुलिस के साथ साथ मछुआरें एवं तटरक्षक की टीम भी तलाश कर रही है।
Latest India News