1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फरीदाबाद में एक परिवार के 4 लोगों को जिंदा जलाया, 2 बच्चों की मौत

फरीदाबाद में एक परिवार के 4 लोगों को जिंदा जलाया, 2 बच्चों की मौत

नई दिल्ली: फरीदाबाद के सुनपेड गांव में दलित परिवार के 4 लोगों को आपसी रंजिश के चलते जिंदा जला दिया गया। घटना सुबह 4 बजे हुई जब परिवार के चारों लोग सो रहे थे। इस

फरीदाबाद में दलित...- India TV Hindi
फरीदाबाद में दलित परिवार के 4 लोगों को जिंदा जलाया

नई दिल्ली: फरीदाबाद के सुनपेड गांव में दलित परिवार के 4 लोगों को आपसी रंजिश के चलते जिंदा जला दिया गया। घटना सुबह 4 बजे हुई जब परिवार के चारों लोग सो रहे थे। इस घटना में 2 बच्चों की मौत हो गई है। सभी पीड़ितों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।

घटना में 10 महिने की बच्ची और ढाई साल के लड़के की मौत हो गई है। जबकि, पिता का हाथ जल गया है और मां ICU में भर्ती है।पुलिस आयुक्त सुभाष यादव ने मीडिया से बात करते हुए  बताया, यह घटना दलितों और दबंगों का झगड़ा नहीं हैं। दोनों परिवारों के बीच पिछले साल से रंजिश चली आ रही थी। थाना-चौकी में पहले से ही इस संबंध में मामले दर्ज हैं। पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा भी दी गई थी।

पुलिस आयुक्त खुद मौके पर मौजूद हैं। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अगली स्लाइड में देखें घटना की तस्वीरें...

Latest India News