मेरठ: मेरठ के सदर बाजार एरिया में अवैध निर्माण ढहाने की प्रक्रिया में एक बिल्डिंग के ध्वस्त हो जाने से चार से अधिक लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रशासन ने शॉपिंग कॉम्पलेक्स में डिमॉलिशन अभियान चलाया हुआ था जो अवैध निर्माण ढहा रहा था। यह प्रक्रिया हाई कोर्ट के आदेश के बाद शुरू की गई थी।
इस दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सोए 7 लोग मलबे में दब गए जिसमें से 4 लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर हैं। राहत और बचाव कार्य के दौरान सातों लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉम्पलेक्स गिराने से पहले कैंट बोर्ड ने लोगों को कोई जानकारी नहीं दी थी। जिससे सुबह-सुबह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के चलते सोए लोग इमारत के मलबे में दब गए। एनडीआरएफ की टीम मौके पर है।
उधर कैंट बोर्ड के मुताबिक अतिक्रमण के दौरान गिराया गया शॉपिंग कॉम्पलेक्स पहले ही कानूनी तौर पर अवैध घोषित कर दिया गया था जिसके बाद इमारत को गिराए जाने की जानकारी भी लोगों को दे दी गई थी। इस दौरान काफी लोगों ने अपना सामान भी कॉम्पलेक्स से हटा लिया था।
Latest India News