1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आग की अफवाह के बाद अफ़रातफ़री में कालका मेल से 4 यात्री कटे

आग की अफवाह के बाद अफ़रातफ़री में कालका मेल से 4 यात्री कटे

इलाहाबाद में मांडा रेलवे स्टेशन के पास रविवार देर शाम भगदड़ में कालका मेल ट्रेन से कटकर 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। भागलपुर एक्सप्रेस के इंजन में आग लगने की अफवाह के बाद

Indian railway- India TV Hindi
Indian railway

इलाहाबाद में मांडा रेलवे स्टेशन के पास रविवार देर शाम भगदड़ में कालका मेल ट्रेन से कटकर 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। भागलपुर एक्सप्रेस के इंजन में आग लगने की अफवाह के बाद यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोका और जान की हिफ़ाज़त के लिए ट्रेन से उतरने लगे और इसी दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा है मुंबई जा रही भागलपुर एक्सप्रेस यहां रुक गई थी। अफ़वाह के फ़ैलते ही यात्री पटरी पर उतरने लगे और इस दौरान एक महिला समेत चार यात्री कालका मेल की चपेट में आ गए.

फिलहाल महिला की पहचान पटना की रहने वाली बसंती देवी(35) के तौर पर हुई है। बाकी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

Latest India News