नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में चिकनगुनिया से दो और लोगों की मौत के साथ इस पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से मरनेवालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इस मौसम में अबतक एक हजार से ज्यादा लोग वेक्टर जनित इस बीमारी से पीड़ित हैं। वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि एलजी को जवाब देना चाहिए। आपको बता दें कि दिल्ली जब चिकनगुनिया और डेंगू की गिरफ्त में है ठीक इसी समय मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री तीनों दिल्ली से बाहर हैं।
सर गंगाराम अस्पताल में 65 वर्षीय रामेन्द्र पांडेय की सोमवार को चिकुनगुनिया से मौत हो गई। गाजियाबाद के एक अस्पताल से यहां रेफर किए गए पांडेय को चिकुनगुनिया के साथ सेप्सिस भी हो गया था और अस्पताल में तड़के चार बजे उनकी मौत हो गई।यह राष्ट्रीय राजधानी में चिकुनगुनिया से पहली मौत बताई जा है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इसी अस्पताल में सोमवार को दो और मौतें चिकुनगुनिया से हुईं और मृतकों की उम्र 60 साल से अधिक बताई जाती है।
अस्पताल के एक सीनियर अधिकारी ने बताया द्वारका के रहनेवाले उदय शंकर को 11 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 12 सितंबर को उनकी मौत हो गई। उसके आरटी...पीसीआर में चिकुनगुनिया के पॉजिटिव नतीजे पाए गए। उसे हमारे ओपीडी आने के बाद भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया अलीगढ़ निवासी 62 वर्षीय अशोक चौहान की सोमवार को चिकुनगुनिया से मौत हो गई। उसे भी 11 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके आरटी...पीसीआर में चिकुनगुनिया के पॉजिटिव नतीजे पाए गए।
डॉक्टरों ने बताया कि चिकुनगुनिया जानलेवा बीमारी नहीं है लेकिन इसके कारण होने वाली जटिलताएं खास कर बच्चों और बुजुर्गों के लिए घातक साबित होती हैं।
एम्स में भी चिकुनगुनिया से एक मौत होने का संदेह है लेकिन अस्पताल के प्राधिकारियों ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
केजरीवाल कहा पीएम और एलजी से पूछो
मुख्यमंत्री केजरीवाल इन दिनों बेंगलुरू अपने गले का इलाज कराने गए हैं। उन्होंने ट्विट किया है कि यहां सीएम और मंत्री को एक कलम खऱीदने तक का अधिकार नहीं दिया गया है। पीएम और एलजी दिल्ली के सारे अधिकार अपने पास रखे हुए हैं। ऐसे में उन्हें जवाब देना चाहिए।
मनीष सिसोदिया ने ट्विट कर अफसरों को नकारा बताया
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया एलजी पर निशाना साधते हुए लिखा है कि नकारा और आरामतलब अफसरों को कमान सौंपकर एलजी साहब कहां चले गए ?
आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट गवर्नर नजीब जंग भी इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं।
https://twitter.com/msisodia/status/775601195708809216
Latest India News