1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मूसलाधार बारिश के चलते तमिलनाडु और केरल के बीच 4 ट्रेनें रद्द

मूसलाधार बारिश के चलते तमिलनाडु और केरल के बीच 4 ट्रेनें रद्द

तिरूवनंतपुरम: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश और बाढ़ पर चिंता जताई और उस राज्य की अपनी समकक्ष जे जयललिता को राहत एवं बचाव अभियानों में उनकी सरकार की मदद का

मूसलाधार बारिश के...- India TV Hindi
मूसलाधार बारिश के चलते तमिलनाडु और केरल के बीच 4 ट्रेनें रद्द

तिरूवनंतपुरम: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश और बाढ़ पर चिंता जताई और उस राज्य की अपनी समकक्ष जे जयललिता को राहत एवं बचाव अभियानों में उनकी सरकार की मदद का आश्वासन दिया।

यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पटनायक ने आज फोन पर जयललिता से बात की और मूसलाधार बारिश पर अपनी चिंता जताई। उन्होंने राहत एवं बचाव अभियान में पूरी मदद का आश्वासन दिया।

उधर, चेन्नई में भारी बारिश के कारण पटरियों पर पानी भर जाने के बाद दक्षिण रेलवे ने आज तमिलनाडु की राजधानी और केरल के बीच कम से कम चार ट्रेनें रद्द कर दीं।

रेलवे ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि चेन्नई, एगमोरे, तिरूवनंतपुरम, अनंतपुरी एक्सप्रेस और चेन्नई एगमोरे गुरूवायूर एक्सप्रेस तथा उनकी पेयरिंग ट्रेन रद्द की गई हैं।

Latest India News