1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में 4 साल की बच्ची से बलात्कार

दिल्ली में 4 साल की बच्ची से बलात्कार

नई दिल्ली: उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम क्षेत्र में झोपड़ीपट्टी में रहने वाली चार साल की एक बच्ची के साथ एक अज्ञात आरोपी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची

दिल्ली में 4 साल की...- India TV Hindi
दिल्ली में 4 साल की बच्ची से बलात्कार

नई दिल्ली: उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम क्षेत्र में झोपड़ीपट्टी में रहने वाली चार साल की एक बच्ची के साथ एक अज्ञात आरोपी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची कल शाम से अपने घर से लापता थी। बाद में रेल की पटरियों के पास एक राहगीर ने झाडि़यों में उसे रोते हुए पाया।

सफदरजंग अस्पताल में हो रहा है इलाज

अधिकारी ने बताया कि लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था क्योंकि उसे बहुत अधिक रक्तस्राव हो रहा था। उसे तुरंत महावीर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

बच्ची अब खतरे से बाहर

सफदरजंग अस्पताल के चिकित्साधीक्षक ए. के. राय ने कहा कि वह अब होश में है और खतरे से बाहर है। हालांकि अभी वह काफी दर्द में है।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

लड़की का पिता रंगाई-पुताई का काम करता है। इस संबंध में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पोस्को कानून के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Latest India News