1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 4 साल की कुंती की लंबाई क्यों रह गई सिर्फ 2 फुट, आप भी जानिए

4 साल की कुंती की लंबाई क्यों रह गई सिर्फ 2 फुट, आप भी जानिए

नई दिल्ली: झारखंड के चतरा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस जिले में रहने वाली एक लड़की कुंती को एक ऐसी बिमारी है जिससे उसकी लंबाई निरंतर कम होती जा रही

demo pic- India TV Hindi
demo pic

नई दिल्ली: झारखंड के चतरा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस जिले में रहने वाली एक लड़की कुंती को एक ऐसी बिमारी है जिससे उसकी लंबाई निरंतर कम होती जा रही है। आप सोच रहे होंगे की ऐसा कैसा हो सकता है लेकिन यह सच है। कुंती की मां का कहना है कि कुंती की यह हालत एक ऑपरेशन के बात हुई।

उठने-बैठने में होती है परेशानी
कुंती की मां का कहना है कि 8 साल पहले कुंती एकदम ठीक थी। लेकिन इसी बीच उसके पैर में कुछ परेशानी हो गई। तब कुंती की मां उसे रांची के एक बड़े डॉक्टर के पास लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी। इस पर साल 2007 में तिलका देवी (कुंती की मां) ने कर्जा लेकर कुंती का ऑपरेशन करवाया। लेकिन ऑपरेशन करवाने के बाद कुंती की हालत खराब हो गई, और अब वह जिंदा लाश की तरह बन गई है। कुंती की लंबाई पहले 4 फुट थी जो कि अब कम होकर केवल 2 फुट रह गई है। धीरे-धीरे कुंती के हाथ मुड़ने लगे हैं। कुंती की हालत इतनी खराब है कि वह उठ-बैठ भी नहीं सकती है। कुंती के परिवार में सिर्फ वो और उसकी विधवा मां है। तिलका देवी का कहना है कि वह कई लोगों और क्षेत्र के नेताओं से मदद की अपील कर चुके हैं लेकिन कोई भी मदद के लिए तैयार नहीं है।

क्या कहना है डॉक्टरों का
डॉक्टर एसपी सिंह का कहना है कि कुंती को जो परेशानी है उससे लगता है कि उसे सेरेब्रल पाल्सी नाम का बिमारी हो सकती है। अभी इस संबंध में कुछ कहा नहीं गया है सेरेब्रल पाल्सी एक ऐसी बिमारी है जिसमें व्यक्ति के हाथ-पैर और शरीर अपने-आप ही सिकुडने लगता हैं। एक लंबे समय के इलाज के बाद इस बिमारी से निजात मिलना संभव है। डॉक्टर का कहना है कि  चिकित्सा अनुदान के लिए कुंती के परिजनों को आवश्यक दस्तावेज सीएस कार्यालय में जमा कराने होंगे।

क्या कहना है चाइल्ड न्यूरोलॉजिस्ट का
इस बिमारी के बारे में चाइल्ड न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रेखा का कहना है कि सेरेब्रल पाल्सी में बच्चे के दिमाग का एक हिस्सा काम करना बंद कर देता है। लंबे इलाज के बाद ही शरीर में थोड़ा मूवमेंट लाया जा सकता है। इस बिमारी में जिमाग की मांसपेशियां  कमजोर हो जाती हैं।

Latest India News