1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद: स्कूल लिफ्ट में फंसकर 4 साल की बच्ची की मौत

हैदराबाद: स्कूल लिफ्ट में फंसकर 4 साल की बच्ची की मौत

हैदराबाद: हैदराबाद की रेवेन्यू बोर्ड कॉलोनी के चेतन्या प्ले स्कूल में 4 साल की बच्ची की लिफ्ट में फंसकर मौत हो गई। मृत बच्ची का नाम नाम सईदा जैनब फातिमा जाफरी था। स्कूल के दूसरे

हैदराबाद: स्कूल लिफ्ट...- India TV Hindi
हैदराबाद: स्कूल लिफ्ट में फंसकर 4 साल की बच्ची की मौत

हैदराबाद: हैदराबाद की रेवेन्यू बोर्ड कॉलोनी के चेतन्या प्ले स्कूल में 4 साल की बच्ची की लिफ्ट में फंसकर मौत हो गई। मृत बच्ची का नाम नाम सईदा जैनब फातिमा जाफरी था। स्कूल के दूसरे बच्चों के साथ सईदा जैनब भी दूसरी मंजिल पर  अपनी क्लास में जा रही थी, तभी लिफ्ट की ग्रिल से बच्ची फंस गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची के घरवाले गुस्से में स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद बच्चों के परिजनों ने स्कूल के बाहर हंगामा किया और स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए पुलिस को भी बुलाना पड़ा।

बच्ची के घरवाले स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Latest India News