काठमांडू: नेपाल में शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप और लगातार झटकों के बाद नेपाल के चितवन जिले के भरतपुर स्थित चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के लगभग 400 भारतीय विद्यार्थियों को बसों के जरिए भारत के गोरखपुर भेजा गया है। महाविद्यालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
महाविद्यालय का संचालन करने वाले भारतीय नागेंद्र पामपति ने कहा कि कॉलेज में अधिकतर विद्यार्थी आंध्र प्रदेश के हैं।
पामपति ने कहा कि कॉलेज ने छात्रों को रेलगाड़ियों के जरिए गोरखपुर ले जाने की व्यवस्था की है, ताकि वे आंध्र प्रदेश या अन्य स्थानों पर अपने घर सुरक्षित पहुंच सकें। इस स्थिति में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम विद्यार्थियों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
पामपति ने कहा कि विद्यार्थियों ने शनिवार रात अपने छात्रावासों से बाहर मैंदान में या कॉलेज परिसर में मंदिर के पास बिताई। सुबह उन्हें गोरखपुर ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई। कॉलेज में कोई घायल नहीं हुआ है और न ही कॉलेज की इमारतों को कोई क्षति पहुंची है।
उन्होंने कहा कि वे कॉलेज दोबारा खोलने पर विचार करने से पहले विनाशकारी भूकंप से हुई स्थिति का आकलन करेंगे।
Latest India News