1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यमन से भारतीयों को निकालने का काम पूरा, करीब 4000 भारतीय बचाए गए

यमन से भारतीयों को निकालने का काम पूरा, करीब 4000 भारतीय बचाए गए

नई दिल्ली: यमन में फंसे भारतीयों को निकालने का काम लगभग पूरा हो गया है। भारतीयों के निकालने के लिए नेवी और एयरफोर्स ने ऑपरेशन राहत चलाया था। यमन से क़रीब 4,000 भारतीयों को सुरक्षित

- India TV Hindi

नई दिल्ली: यमन में फंसे भारतीयों को निकालने का काम लगभग पूरा हो गया है। भारतीयों के निकालने के लिए नेवी और एयरफोर्स ने ऑपरेशन राहत चलाया था। यमन से क़रीब 4,000 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिनमें से ज़्यादातर लोग भारत लौट चुके हैं। जबकि बाकी बचे लोगों को आज रात तक भारत पहुंचाया जाएगा।

भारत के सफल राहत अभियान को देखते हुए अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी समेत 26 देशों ने अपने नागरिकों को यमन से निकालने के लिए भारत की मदद मांगी है।

विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ऑपरेशन राहत की शुरुआत से जिबूती में मौजूद हैं और खुद राहत के काम पर नज़रें बनाए हुए हैं।

Latest India News