A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के सरकारी विभागों में 41 हजार से अधिक पद रिक्त

जम्मू-कश्मीर के सरकारी विभागों में 41 हजार से अधिक पद रिक्त

रिक्त पदों के मामले में स्कूली शिक्षा विभाग अग्रणी है जिसमें राजपत्रित अधिकारियों के 2153 पद जबकि अराजपत्रित अधिकारियों के 9448 पद रिक्त हैं...

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के 37 सरकारी विभागों में 41 हजार से अधिक राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों के पद रिक्त हैं और पिछले दो साल में 14750 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए संबंधित एजेंसियों से कहा गया है।

सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के 37 विभागों में 41 हजार 147 पद रिक्त हैं। इनमें 6,034 पद राजपत्रित अधिकारियों के तथा 35,113 पद अराजपत्रित अधिकारियों के हैं।

उन्होंने बताया कि रिक्त पदों के मामले में स्कूली शिक्षा विभाग अग्रणी है जिसमें राजपत्रित अधिकारियों के 2153 पद जबकि अराजपत्रित अधिकारियों के 9448 पद रिक्त हैं।

अधिकारी ने बताया कि पिछले दो साल में 14,766 पदों पर भर्ती के लिए संबंधित भर्ती एजेंसी को कहा गया है।

Latest India News