1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 45 मृत बैलीन व्हेल बहकर तमिलनाडु के तूतिकोरिन समुद्री तट पर

45 मृत बैलीन व्हेल बहकर तमिलनाडु के तूतिकोरिन समुद्री तट पर

तूतीकोरिन: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले के तिरूचेंदूर समद्र तट के पास किनारे पर 45 मृत बैलीन व्हेल आज तड़के बह कर आ गईं, जबकि इसी प्रजाति की 250 व्हेल उथले पानी में फंसी हुई हैं।

45 dead whale found at coastal area of Tamil Nadu- India TV Hindi
45 dead whale found at coastal area of Tamil Nadu

तूतीकोरिन: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले के तिरूचेंदूर समद्र तट के पास किनारे पर 45 मृत बैलीन व्हेल आज तड़के बह कर आ गईं, जबकि इसी प्रजाति की 250 व्हेल उथले पानी में फंसी हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए समुद्री स्तनधारियों को वापस गहरे पानी में भेजने की कोशिश की जा रही हैं, जबकि मत्स्य पालन विभाग के शीर्ष अधिकारियों की एक टीम जांच करने के लिए मौके पर पहुंची।

बताया जाता है कि पिछली बार इस तरह की घटना करीब 42 साल पहले हुई थी औऱ तब 147 व्हेल मर गई थीं। मत्स्य पालन विभाग में समुद्री वैज्ञानिक वेलुमणि ने पीटीआई भाषा को बताया, यह एक असामान्य बात है, असामान्य मृत्यु की घटना है, हमें इसके पीछे के कारणों का पता लगाना है।

तूतीकोरिन के मत्स्य पालन विभाग में सहायक निदेशक अमल जेवियर्स ने कहा, इसकी कई वजहें हो सकती हैं, नौसेना का सोनार भी, प्रदूषण भी एक वजह हो सकती है। कारण फौरन पता नहीं चले हैं और हम इसपर अटकलें नहीं लगाना चाहते हैं।

वेलुमणि ने कहा, हमें फंसी हुई व्हेलों के स्वास्थ्य का अध्ययन करना है और पारिस्थितिकी तंत्र का भी। अध्ययन के लिए समुद्र विज्ञान विशेषज्ञों की सहायता की भी जरूरत पड़ेगी।

Latest India News