1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP: फैजाबाद में दून एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, 8 घायल

UP: फैजाबाद में दून एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, 8 घायल

फैजाबाद: देहरादून से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस के पांच डिब्बे उत्तर प्रदेश में फैजाबाद रेलवे स्टेशन के निकट पटरी से उतर गए। इस हादसे में 8 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। लखनऊ-वाराणसी

doon express- India TV Hindi
doon express

फैजाबाद: देहरादून से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस के पांच डिब्बे उत्तर प्रदेश में फैजाबाद रेलवे स्टेशन के निकट पटरी से उतर गए। इस हादसे में 8 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं।

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड के फैजाबाद रेलवे स्टेशन के पास दून एक्सप्रेस ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। सूत्रों ने बताया कि दून एक्सप्रेस स्टेशन से करीब दो किलोमीटर आगे ही गई थी कि आचार्य नरेंद्र रेलवे स्टेशन से पहले उसके एस-1, एस-2, एस-3 और दो जनरल डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में आठ यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।

डिब्बों के पटरी से उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद जल्द ही एंबुलेंस भी पहुंच गई, हालांकि इसके इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ी। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

हादसे की वजह से फैजाबाद-लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर यातायात बाधित हुआ। आधा दर्जन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

Latest India News