उज्जैन: सिहंस्थ महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं ने चढ़ावे का रिकॉर्ड बनाया है। महाकाल मंदिर को पिछले तीन हफ्ते में पांच करोड़ से ज्यादा का दान मिला है जो अब तक का एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।
22 दिन में मिला 5 करोड़ का दान
महाकाल के मंदिर में दान पेटियों से नोट बरस रहे हैं और इतना दान आ रहा है कि हर रोज़ दान पेटियों को खोलना पड़ रहा है। नोट गिनने के लिए मंदिर प्रशासन के लोग दिन रात जुटे हुए हैं। इतना पैसा आ रहा है कि नोटों को गिनने के लिए मशीनों लगाई गई हैं। मंदिर प्रशासन के मुताबिक अब तक महाकाल मंदिर को 5 करोड़ का कैश दान में मिल चुका है। ये इतना दान है जो 6 महीनों में भी नहीं मिलता था लेकिन तीन हफ्ते में ही पांच करोड़ रुपए दान के रूप महाकाल मंदिर को मिल चुके हैं जो अब तक का रिकॉर्ड माना जा रहा है।
श्रद्धालुओं ने दिया दिल खोलकर दान
असल में महाकाल के दर्शन के लिए हर रोज़ सैंकड़ों लोग उज्जैन पहुंच रहे हैं। देश के हर राज्यों से तो श्रद्धालु तो यहां आ ही रहे हैं, विदेशों से भी भारी संख्यामें श्रद्धालु उज्जैन के सिंहस्थ महाकुम्भ में आए हैं। अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग महाकाल के दर्शन कर चुके हैं और यहां आने वाला हर श्रद्धालु दिल खोल कर दान दे रहा है। इतना दान की मंदिर में लगी बड़ी बड़ी दान पेटियां कुछ ही देर में नोटों से भर जाती हैं।
आगे की स्लाइड में देखिए वीडियो-
Latest India News