1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: आतंकियों का CRPF पर ग्रेनेड हमला, 5 जवान घायल

J&K: आतंकियों का CRPF पर ग्रेनेड हमला, 5 जवान घायल

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के एक गांव में सोमवार को आतंकियों के हमले में अर्धसैनिक बल के 5 जवान घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक

kulgam- India TV Hindi
kulgam

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के एक गांव में सोमवार को आतंकियों के हमले में अर्धसैनिक बल के 5 जवान घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक सड़क खोलने वाले दल पर ग्रेनेड फेंका। यह घटना श्रीनगर से करीब 60 किलोमीटर दक्षिण कुलगाम के वानपोह गांव के निकट हुई।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

ग्रेनेड अपने लक्ष्य से चूक गया और सड़क के किनारे विस्फोट हो गया। सीआरपीएफ के पांच जवानों को चोटें आईं हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कुलगाम जिला कश्मीर में जारी अशांति के दौरान बुरी तरह से प्रभावित रहा है। हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के 8 जुलाई को मारे जाने बाद फैली अशांति के दौरान घाटी में करीब डेढ़ महीने में 90 लोगों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर मौतें कुलगाम में हुई हैं।

Latest India News