मुंबई। महाराष्ट्र में काम करने वाली सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है, अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में सिर्फ 5 दिन दफ्तर जाना होगा और बाकी 2 दिन छुट्टी मिलेगी। महाराष्ट्र सरकार ने यह निर्णय लिया है और इसी महीने की 29 तारीख से पूरे राज्य में इस फैसले को लागू करने की घोषणा की है। हालांकि महाराष्ट्र में पहले से महीने को दूसरे और चौथे हफ्ते में सरकारी कर्मचारियों को 2 दिन की छुट्टी मिलती है। लेकिन सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को महीने में कम से कम 2 अतीरिक्त छुट्टियां मिलेंगी।
Latest India News