1. मेरठ में झूठी शान के लिए बहन का कत्ल
मेरठ के फलावदा इलाके में एक लड़के ने अपनी बहन की गला रेत कर हत्या कर दी। उसे पड़ोस के युवक से बहन के अफेयर का शक था। आरोपी ने हत्या के बाद थाने में सरेंडर कर दिया।
2. कानपुर में टिकट पर संग्राम, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
कानपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच की टिकट लेने के लिए लोग बेकाबू हो गए। जल्द टिकट लेने के चक्कर में लोग लाइन से हटकर काउंटर बजाने लगे। जिसे काबू करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी।
3. मऊ : निकाय चुनाव के समर्थकों की पुलिस से झड़प
यूपी के मऊ में निकाय चुनाव के समर्थकों की पुलिस से झड़प हो गई उपद्रवियों ने पुलिस की गाडियों को भी निशाना बनाया। लोगों को काबू करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां चलाई। पथराव में करीब एक दर्जन पुलिस वाले घायल हो गए।
4. मेरठ में नवजात बच्ची डेंगू का शिकार
मेरठ में एक नवजात बच्ची डेंगू का शिकार हो गई। 12 दिन की बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
5. पंजाब में ट्रांसपोर्टस की हड़ताल जारी
पंजाब में ट्रांसपोर्टस दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल की वजह से लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। जालंधर लुधियाना ऐर आस-पास के इलाकों में फल-सब्बजियों के दामों में 15 से 20 फीसदी का इज़ाफा हुआ है।
Latest India News