1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गाजियाबाद में 500 झोपड़ियां जल कर खाक

गाजियाबाद में 500 झोपड़ियां जल कर खाक

गाजियाबाद: गाजियाबाद में शनिवार को झुग्गी बस्ती में आग लग जाने से 500 झोपड़ियां जल कर खाक हो गईं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग रैडिसन ब्लू होटल के नजदीक स्थित झुग्गी

गाजियाबाद में 500...- India TV Hindi
गाजियाबाद में 500 झोपड़ियां जल कर खाक

गाजियाबाद: गाजियाबाद में शनिवार को झुग्गी बस्ती में आग लग जाने से 500 झोपड़ियां जल कर खाक हो गईं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग रैडिसन ब्लू होटल के नजदीक स्थित झुग्गी झोपड़ी में तड़के 3.30 बजे लगी।

वैशाली दमकल कार्यालय के अधिकारी सोम दत्त सोनकर ने कहा, "हमें तड़के 3.45 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल के नौ वाहन भी सेवा में लगाए गए।"

उन्होंने बताया कि एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। 

अधिकारी अभी आग लगने की वजह का पता नहीं लगा पाए हैं।

Latest India News