A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. shocking : नोएडा में पांचवी कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, कारण की तलाश में जुटी पुलिस

shocking : नोएडा में पांचवी कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, कारण की तलाश में जुटी पुलिस

दिल्‍ली से सटे नोएडा में एक स्‍तब्‍ध करने वाली घटना सामने आई है, जहां मात्र 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी।

<p>Suicide</p>- India TV Hindi
Suicide

नोएडा। दिल्‍ली से सटे नोएडा में एक स्‍तब्‍ध करने वाली घटना सामने आई है, जहां मात्र 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र की है। यहां के बरौला गांव में रहने वाले पांचवी कक्षा के छात्र ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

थाना सेक्टर 49 की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले पांचवी कक्षा के छात्र ने बीती रात अपने घर पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्चे की मां अपने पति से अलग होकर बरौला गांव में अपने बच्चों के साथ रह रही थी। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि छात्र पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था।

Latest India News