1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान: भरतपुर बाल सुधार गृह से 6 बच्चे फ़रार

राजस्थान: भरतपुर बाल सुधार गृह से 6 बच्चे फ़रार

राजस्थान के भरतपुर के बाल सुधार गृह से 6 बच्चे बाथरूम की दीवार तोड़कर फरार हो गए पुलिस ने हालांकि 2 बच्चों को पकड़ लिया है लेकिन 4 बच्चे अब भी फरार हैं। ये दीवार

Bharatpur juvenile home- India TV Hindi
Bharatpur juvenile home

राजस्थान के भरतपुर के बाल सुधार गृह से 6 बच्चे बाथरूम की दीवार तोड़कर फरार हो गए पुलिस ने हालांकि 2 बच्चों को पकड़ लिया है लेकिन 4 बच्चे अब भी फरार हैं। ये दीवार करीब छह फुट मोटी थी इसके बावजूद बच्चे दीवार को तोड़ने में कामयाब रहे और इसकी किसी को भनक नही लगी।

पुलिस के अनुसार बच्चों ने पहले डेढ़ फुट चौड़ी दीवार तोड़ी फिर  करीब 10 फुट ऊंची कटीली बाउंड्री को फांदकर फरार हो गए। दीवार को देखकर ऐसा लगता है कि काफी दिनों से बच्चे दीवार को थोड़ा थोड़ा तोड़ रहे थे। बाथरूम की दीवार तोड़ने के बाद बच्चे 10 फुट दीवार जिसके ऊपर कंटीले तार लगी है, को भी फ़लांग गए।

घटना की ख़बर मिलते ही बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और एक बच्चे को बरामद कर लिया और एक दूसरे बच्चे को भी उसके घरवाले लेकर बाल सुधार गृह पहुंच गए। लेकिन अभी भी बाक़ी चार बच्चों का कोई पता नहीं चला है।

फरार हुए सभी बच्चों की उम्र 12 से 17 साल की है और सभी बच्चों को चोरी, अपहरण, दुष्कर्म और गंभीर मारपीट जैसे संगीन आरोपों के बाद बाल सुधार गृह में भेजा गया था। भरतपुर के इस बाल सुधार गृह से बच्चों की भागने की घटना पहली बार नहीं हुई है, इससे पहले भी करीब दर्जनों बार कई बच्चे फरार हो चुके हैं।

Latest India News