1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: फल्गु नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौंत

बिहार: फल्गु नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौंत

बिहार के जहानाबाद जिले के बिशुनगंज सहायक थाना क्षेत्र में फल्गु नदी में मंगलवार देर शाम हुई नौका दुर्घटना में छह महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता है।

falgu river- India TV Hindi
falgu river

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले के बिशुनगंज सहायक थाना क्षेत्र में फल्गु नदी में मंगलवार देर शाम हुई नौका दुर्घटना में छह महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता है। पुलिस के अनुसार, सुल्तानपुर से 40-45 लोग एक नौका पर सवार होकर खिजरसराय दशहरा का मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान क्षमता से अधिक वजन होने के कारण नौका फल्गु नदी के पचमहला घाट पहुंचने से पहले ही पलट गई।

बिशुनगंज के थाना प्रभारी राजाराम कुमार ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से मंगलवार को दो लड़कियों का शव नदी से बरामद कर लिया गया। बुधवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने नदी से और चार शवों को बरामद कर लिया है।"

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि मृतकों में छह महिलाएं हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं तथा गया जिले के बतनबिगहा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Latest India News