राजस्थान के टोंक से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो किसी को भी झकझोरकर रख दे। छह महीने के एक मासूम को उसके ही मम्मी-पापा ने एक साहूकार के पास 20 हजार रुपये में गिरवी रखकर चले गए।
ख़बरों के मुताबिक़ बच्चे के मां-बाप कर्ज में डूबे हुए थे इसलिये बच्चा गिरवी रखकर चले गए। बच्चे के मां-बाप बालूराम मोग्या से पैसे मांग रहे थे। इलाज के नाम पर 20 हजार रुपये सेठ ने दे दिए। इसके बाद सेठ ने पैसे का तकाज़ा करना षुरु किया और ये सिलसिला 6 महीने चलता रहा। जब सेठ ने सख़्ती दिखाई तो वो बच्चे को छोड़कर चले गए
बालूराम ने बच्चे के मां-बाप को बहुत खोजा लेकिन जब उसकी नजरें थक गई तो बच्चे को बाल कल्याण समीति लेकर आ गया। अब समीति वालों ने शिकायत की है तो पुलिस भी मां-बाप की तलाश में जुटी है ळेकिन बालूराम के मुताबिक बच्चे के मां-बाप काम के लिए गांव भी बदल देते हैं इसलिए कुछ पता नहीं चल रहा है।
सभ्यता के उत्कर्ष पर 21 वीं सदी का 16वां साल है ये। कसूर चाहे जिसका हो, सेठ का हो या फिर मां-बाप का । सजा इस बच्चे को मिल रही है।
Latest India News