1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, दो जख्मी

सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, दो जख्मी

औरंगाबाद: पुणे राजमार्ग पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक से एक कार के टकरा जाने के कारण दो पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी

महाराष्ट्र: सड़क...- India TV Hindi
महाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में छह की मौत, दो जख्मी

औरंगाबाद: पुणे राजमार्ग पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक से एक कार के टकरा जाने के कारण दो पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने आज बताया कि दुर्घटना कल देर रात रहीमपुर गांव के पास उस समय हुई जब औरंगाबाद जा रही कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। 

पांच मृतकों की पहचान अशोक पी थोराट (45साल), भगवान बी दूधे (43साल) दोनों पुलिसकर्मी, सैयद महबूब इस्माइल (34 साल), शेख मोहसिन मुसा (30 साल) और शेख माजिद रहमान (45 साल) के तौर पर हुई है। 

पुलिस ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी गंगापुर पुलिस थाना में तैनात थे और तबादले के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने औरंगाबाद जा रहा था। 
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest India News