1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के छह आतंकवादी गिरफ्तार

जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के छह आतंकवादी गिरफ्तार

कोलकाता: असम और पश्चिम बंगाल से जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के छह आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों में से तीन बांग्लादेशी मूल के हैं। इन्हें असम और पश्चिम बंगाल

Terrorists- India TV Hindi
Terrorists

कोलकाता: असम और पश्चिम बंगाल से जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के छह आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों में से तीन बांग्लादेशी मूल के हैं। इन्हें असम और पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को आशंका है कि नॉर्थ ईस्ट या साउथ इंडिया में किसी आतंकी हमले की कोशिश में थे । इनमें से 5 की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को भी तलाश थी। इन सभी पर इनाम भी रखा हुआ था।

इनमें से एक को कूचविहार, दो को बोनगांव, दो को बशीरहाट और एक को असम से गिरफ़्तरा किया गया।

गिरफ़्तार आतंकवादियों के पास से असला बारुद और लैपटॉप बरामद हुए हैं। 

Latest India News