A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में सुबह हल्का कुहासा, 6 रेलगाड़ियां रद्द

दिल्ली में सुबह हल्का कुहासा, 6 रेलगाड़ियां रद्द

रेलवे अधिकारी ने बताया कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से छह रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि चार के समय में बदलाव किया गया है और 25 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।

 fog-delhi-trains- India TV Hindi
fog-delhi-trains

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह हल्के कोहरे के साथ ठंड है। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, "आज दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी।"

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 92 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, दृश्यता 1,000 मीटर रही। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

रेलवे अधिकारी ने बताया कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से छह रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि चार के समय में बदलाव किया गया है और 25 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।

वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Latest India News